Categories: बलिया

बलिया- जाम के जाल में फंसे व्यापारी, करोड़ों के प्रतिष्ठान खोलकर मार रहे मक्खी !

बलिया में जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर जनता की समस्या से करहा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अवैध वसूली के आरोपों से घिरी हुई है। आरोप है कि ओक्डेगंज, बिचलाघाट, चंद्रशेखर, सिविल लाइन और जानलिपगंज पुलिस चौकी ने मनमाने तरीके से ठेले और खोमचे वालों को खुली छूट दे रखी है। ठेले-खोमचे वाले पुलिस विभाग को रोज 50 से 100 रूपए देकर कहीं भी ठेले लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं।

जाम के जाल में फंसे व्यापारी– पुलिस और ठेले वालों की मनमानी का नतीजा है कि लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं करोड़ों रूपए लगाकर प्रतिष्ठान खोलने वाले व्यापारियों की मानें तो जाम के कारण ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे उनको नुकसान हो रहा है। शहर में जाम की एक नासूर समस्या है। महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब शहरवासी जाम के झाम से ना कराहता हो।

जाम और नुकसान से परेशान व्यापारियों का कहना है कि कपड़ा व्यापारी सुधीर कुमार ने बताया कि ठेले-खोमचों के कारण आए दिन जाम लग जाता है। जिससे व्यापारी हमारी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी अवैध कमाई के आगे हमें परेशानी में डाल रहा है। अब तो करोड़ों की प्रतिष्ठान खोलकर हम सिर्फ मक्खी भगाने का काम कर रहे हैं। ना तो नगर पालिका में सुनवाई हो रही है और ना ही पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago