Categories: बलिया

बलियाः कोरोना काल में माता-पिता खो चुके बच्चों को बांटे गए लैपटॉप

बलियाः कोरोनाकाल के दौरान कई परिवार उजड़ गए, कई बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए। ऐसे में उन बच्चों की मदद के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बच्चों को लैपटॉप वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इन बच्चों को सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं मिल रही है सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाए। इस काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीआईओएस राजेश सिंह, विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य व महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी उन्होंने डीएम को धन्यवाद दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago