टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफ़ी पीछे बलिया, नौकरी की तलाश में महानगर में भटक रहे युवा

देश प्रदेश के कई महानगर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और हाईटेक हो रहे हैं। लेकिन बलिया इसमें पीछे रह गया है। ज़िले में नई पीढ़ी को तकनीकी रोजगार के लिए अभी तक सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। लिहाजा ज़िले के युवा दूसरे शहरों का रूख कर रहे हैं।

इंटरमीडिएट के बाद आईटीआई और पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेकर युवा महानगरों में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं क्योंकि बलिया में रोजगार के अवसर नहीं मिल पाते। बलिया में सरकारी छह और प्राइवेट 79 आइअीआइ कालेज हैं। दो पालीटेक्निक कालेज भी हैं। बैरिया के इब्राहिमाबाद में एक नया पालीटेक्निक कालेज बन रहा है।

लेकिन युवाओ को काम करने बलिया में उद्योग नहीं हैं, जहां वह अपने लिए अवसर तलाश सकें। जिले में कुछ स्थानों पर प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र की फ्रेंचाइजी के तौर पर हैं जहां पढ़ाई छोड़ चुके युवा तीन या चार ट्रेडों का प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन ऐसे युवाओं की संख्या काफी कम है।

बलिया में कृषि व कुटीर उद्योग बहुत हैं। कोल्ड स्टोरेज अथवा राइस मिल आदि कृषि उत्पादों में हैं, वहीं बनरहीं माधोपुर में कुछ लघु उद्योग इकाइयां लगी हुई हैं। कुछ क्षेत्रों में परंपरागत उद्योग जैसे मनियर में बिदी उद्योग, हनुमानगंज का सिन्होरा उद्योग हैं, लेकिन इन उद्योगों को ऊंचाई नहीं मिल नहीं सकी। मनियर की बिंदी तो ओडीओपी में चयनित है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट बलजीत सिंह का कहना है कि बलिया आर्थिक वव्यवसायिक विकास की दौड़ में काफी पीछे है। तकनीकी विकास की दौड़ में इसे सम्मानजनक स्थिति में लाने के लिए छोटे मोटे प्रयास की नहीं, बड़े कदम उठाने जरूरत है। सरकारी क्षेत्र का यदि एक भी बड़ा उद्यम यदि बलिया में स्थापित हो जाए तो उसके संपर्क से कई और भी संबंधित व्यवसाय विकसित हो जाएंगे। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट योजना की जगह सरकार यदि एक साथ पांच जिले की आवश्यकताओं पर काम करे तो स्थिति बदल सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago