बलिया। मांझी- बैरिया-बलिया के बीच चलने वाली आधा दर्जन रोडवेज बसें एक एक कर के बंद कर दी गई। एक साल के अंदर ही आधा दर्जन बसें बंद होने से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। आवागमन में असुविधा झेलनी पड़ती है और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
प्राइवेट वाहन मंजिल पर तो पहुंचा देते हैं लेकिन इसके एवज में मोटा किराया वसूलते हैं। ऐसे में लोग मजबूर हैं। बलिया-बैरिया-मांझी घाट के बीच आधा दर्जन बसें स्वतंत्र देव सिंह के परिवहन मंत्री रहते हुए भाजपा ने चलवाई थीं। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह के मंत्रालय छोड़ने के बाद एक-एक कर कर अब बसों को बंद किया जा रहा है।
बैरिया-बलिया-लखनऊ के लिए चलने वाली रोडवेज की छपरा बलिया मऊ एसी बस को भी बंद कर दिया है। लोगों के द्वारा इन बसों के दोबारा संचालन की मांग की जा रही है। इधर कोहरे के कारण छपरा बलिया वाराणसी और छपरा लखनऊ रेल खंड पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते वाराणसी, लखनऊ और आजमगढ़ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लिहाजा परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बंद हुई बसों के दोबारा संचालन की मांग की है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…