बलिया: मीटर रीडरों के पास प्रिंटर का अभाव, उपभोक्ता परेशान- विभाग लाचार !

बलिया। मीटर रीडरों के पास प्रिंटर न होने से राजस्व की हानि होने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मीटर रीडरों के पास प्रिंटर नहीं है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल पा रहा है। और फिर बिल का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। जिसके सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। दरअसल बिजली चोरी रोकने और बिल वसूली को लेकर विभाग ने अभियान छेड़ है। उपभोक्ताओं के पास बिल नहीं पहुंचने से बकाया का बोझ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिले में बिजली बिल समय से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बीसीटीआइटीएस कंपनी के जिम्मे है।

इसके लिए 227 मीटर रीडर कार्यरत भी हैं, इसमें से मात्र 161 के पास ही सही प्रिटर उपलब्ध है। 41 रीडरों के पास क्षतिग्रस्त प्रिटर है। वहीं 25 के पास से प्रिटर अनुपलब्ध है। जांच में यह मामला सामने आने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। विभाग का मानना है कि बिलिंग समय से न होने से सत्यापन और भुगतान नहीं हो पा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने कंपनी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा हैं। साथ ही यह भी बताया है कि इससे राजस्व की हानि हो रही है। प्रिटर के अभाव में 30 प्रतिशत बिल का वितरण नहीं हो पा रहा है।

अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाने की जिम्मेदारी कंपनी को दी गयी है। कार्यरत मीटर रीडरों के पास प्रिंटर नहीं होने से राजस्व का चूना लग रहा है। वहीं उपभोक्ताओं की भी परेशानी बढ़ जा रही है। ऐसे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago