बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। जहां पोखर में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मजदूर का शव पोखर से बाहर निकाला। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में बुधवार शाम मजदूर राजेश चौहान (40) एक पोखर में हाथ-पैर धो रहा था।
तभी पैर फिसलने से वह उसमें गिर गया और फिर डूब गया। डूबने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने ही शव बाहर निकाला। और फिर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और फिर हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…