बलिया – कोटेदार ने कम दिया राशन तो सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया हंगामा

रसड़ा डेस्क :  कोटेदारों द्वारा निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने व अधिक मूल्य लेने से आक्रोशित नगरा थाना क्षेत्र के सिसवारकला के कार्डधारकों का गुस्सा गुरुवार को फूट पडा। दोपहर बाद सिसवार चट्टी पर नगरा रसडा मार्ग को जाम कर दिया।

इससे उक्त मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव द्वारा आपूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में निर्धारित मात्रा 5 किलो खाद्यान्न का वितरण कराए जाने के आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ। सिसवारकला गांव में दो कोटे की दूकाने थीं।

उपजिलाधिकारी ने अनियमितता के आरोप में गत दिनों दोनों दूकानों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद दोनों दूकानों को रघुनाथपुर व कोदईं के दूकानों से संबद्ध कर दिया गया था। गुरुवार को सैकडों की संख्या में पुरुष व महिलाएं रामेश्वर सिंह व प्रमंद राजभर की अगुवाई में हाथों में लाठी डंडा लेकर सडक पर उतर गईं।

सिसवार चट्टी पर नगरा रसडा मार्ग को जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। नगरा व रसडा की पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया किंतु जामकर्ता मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग करते रहे।

कार्डधारकों का आरोप था कि कोटेदारों द्वारा 5 किलो प्रति यूनिट की जगह 4 किलो ही खाद्यान्न दिया जा रहा है। खाद्यान्न का अधिक मूल्य भी लिया जा रहा है। कार्डधारकों का कहना था कि सिसवारकला से कोदईं व रघुनाथपुर की दूरी काफी अधिक है। वहां आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है।

जाम स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव व क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक की उपस्थिति में 5 किलों प्रति यूनिट खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago