बलिया- जानें कौन हैं सपा के नए जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ?

समाजवादी पार्टी ने बलिया जिले की कमान राजमंगल यादव को सौंप दी है. अखिलेश यादव ने उन्हें जिलाध्यक्ष बना दिया है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 6 जनवरी को सूची जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल पेज पर भी इस लिस्ट को शेयर किया गया है. इस लिस्ट में बलिया के साथ साथ आठ और जिलों के अध्यक्षों के नाम पर मुहर लग गयी है. जैसे ही यह खबर सामने आई, सपा नेताओं में उत्साह भर गया.

दर असल काफी समय से इस ऐलान की उम्मीद जताई जा रही थी और जल्द ही बाकी के जिलों के संगठन में भी बड़ा फेरबदल होने वाला है. वहीँ राजमंगल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद एक तरफ जहाँ सपा नेताओं ने ख़ुशी का इज़हार किया है वहीँ दूसरी तरफ छात्र राजनीति से जुड़े लोगों ने भी अखिलेश यादव को शुक्रिया अदा किया है. इसकी वजह यह है कि राज मंगल यादव छात्र राजनीति ने आये हैं और अब वह यहाँ तक पहुँच गए हैं.

वह श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं. वहीँ इसके साथ साथ साथ वह जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं. इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी अगुवाई में पार्टी और मज़बूत होगी और लोग पार्टी ने जुड़ेंगे. आपको बता दें कि पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पुर्व सीएम अखिलेश यादव भी ख़ासा सकिय नज़र आ रहे हैं

और मौजूदा सूबे की सर कार पर निशाना साधने का वह एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव पार्टी के संगठन को और मज़बूत करके अगले विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने की कवायद में लगे हुए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago