Categories: बलिया

बलियाः 200 करोड़ से पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जाएगा कटहल नाला

बलिया। कटहल नाले का स्वरुप बदलने जा रहा है। करीब 200 करोड़ की लागत से इसे पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान नाले को विकसित करने का मुद्दा उठा था, जिस पर सीएम योगी ने अपनी सहमति दी थी। अब परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग ने नाले को विकसति करने की योजना तैयार कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। प्रोजेक्ट के अनुसार नाले को साफ कराया जाएगा और गंगा मुहाने पर एसटीपी बनाई जाएगी।नाले के किनारे पाथवे, गार्डेन, स्वीमिंग पुल, झूले आदि लगाए जाएंगे। इसे पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जाएगा, जिससे जिलेवासी यहां सैर करने आ सकेंगे।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि योजना की शुरुआत कटहल नाले कि सफाई के साथ हो चुकी है। चरणबद्ध तरीके से कटहल नाला को विकसित किया जाएगा। इसका सुंदरीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके बनने के बाद रोजगार का भी सृजन होगा। इसके अलावा गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी के मुहाने पर एसटीपी निर्माण की भी योजना है। दोनों किनारों पर पाथवे का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल का कहना है कि  परिवहन मंत्री के निर्देश पर कटहल नाला के सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago