Categories: बलिया

बलिया- पुलिस की पैरवी से मिला इंसाफ, हत्या मामले में दो अपराधियों को उम्रकैद

बलिया। रसड़ा जनपद में पुलिस की प्रभावी के चलते दो अपराधियों को कोर्ट ने सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों की अपराधियों को उम्रकैद की सजा सुनाने साथ ही 21-21 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित भी किया है। अपराधी मधुबन राजभर और श्रीभगवान राजभर ने लूधन राजभर की मां सम्पतिया देवी की गला काट कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने जल्द ही सबूत पेश किए। नतीजन सबूतों के आधार पर आरोपियों को उनके अपराधों की सजा मिली। बता दें पुलिस अधियान चलाकर महत्वपूर्ण मुकदमों को चिन्हित कर प्रभारी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिला रही है।

दरअसल बलिया पुलिस अभियान के तहत जनपद में महत्वपूर्ण चिन्हित मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर रही है। इसी तरह मामले के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में मानिटरिंग सेल, विशेष लोक अभियोजक, संयुक्त निदेशक अभियोजन और पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते थाना रसड़ा में आरोपियों को सजा मिली। कोर्ट ने अपराधी मधुबन राजभर और श्रीभगवान राजभर जो शिवमुनी राजभर निवासीगण रौराचवर के बेटे हैं। थाना रसड़ा के दोनों अपराधियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 21-21 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित भी किया गया। और अर्थ दण्ड अदा न करने पर आरोपियों को 6-6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतने का फैसला भी सुनाया।

दोनों ही अपराधियों पर 10 मार्च 2016 की रात में लूधन राजभर की मां सम्पतिया देवी की गला काटकर हत्या कर दी थी। जिसके आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में पुलिस ने सबूत कोर्ट में पेश किए। और फिर आरोपियों को सजा मिली। गौरतलब है कि जनपदीय पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर साक्ष्य जल्द ही कोर्ट में मामले का निस्तारण कराने के लिए पेश कर रही है। लगातार अभियान चलाकर पुलिस सबूत पेश करने पर बल दे रही है। जिसके चलते नतीजे सामने आ रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago