Categories: बलिया

बलियाः बकाया वसूली व डिस्कनेक्शन में लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता निलंबित

बलियाः बकाया वसूली और डिस्कनेक्शन काम में लापरवाही बरतने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता रामबाबू को निलंबित किया गया है। विभाग के मुख्य अभियंता आजमगढ़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि गुरुवार को पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेवर पेड उपभोक्ताओं से वसूली व बकायेदारों के बिजली काटने के कार्य की समीक्षा की गई। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष वसूली और डिसकनेक्शन काम में प्रगति देखने को नहीं मिली। जिसके बाद अवर अभियंता पर कार्रवाई की गाज गिरी। उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी करते हुए मुख्य अभियंता आजमगढ़ ने जिले के अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र जारी किया।

दरअसल बैरिया विद्युत वितरण खंड के उपखंड हल्दी में 50 कनेक्शन प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया था लेकिन जब समीक्षा हुई तो प्रगति शून्य मिली। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड बलिया नगर के लिए निर्धारित प्रतिदिन 20 के सापेक्ष शून्य व विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह के उपखंड बांसडी के निर्धारित प्रतिदिन लक्ष्य 50 के सापेक्ष बुधवार को डिस्कनेक्शन शून्य मिला।
इसके बाद मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि उपखंडों के अधीन शून्य परफोर्मेंस वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खराब कार्य करने वाले अवर अभियंता रामबाबू के निलंबन के बाद उपखंड अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर बांसडीह उपजिलाधिकारी आरके गुप्ता के नेतृत्व में आरसी जारी हो चुके विद्युत बकायेदारों से वसूली को टीम गठित की गई है। टीम ने बांसडीह टाउन, मैरीटार, केवड़ा आदि गांवों में वृहस्पतिवार को छापामारी की गई। बकाएदार मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा ग्राम मैरीटार, उषा मिश्रा पत्नी ओमप्रकाश मिश्रा, हाशिम अहमद पुत्र मोहम्मद एवं मुमताज ग्राम केवड़ा, अशोक कुमार सोनी, द्वारिका सोनी बांसडीह टाउन आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अशोक सोनी द्वारा 20 हजार रुपये जमा किया गया। यह जानकारी अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने दी है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago