बलिया- जिला पंचायत का ऐसा प्रत्याशी जो साइकिल से कर रहा प्रचार, आंदोलन के लिए 7 बार जा चुके हैं जेल !

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा दावेदारी पेश किए जाने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी क्रम में समाजसेवी अरशद हिन्दुस्तानी ने बेल्थरा रोड के सीयर ब्लॉक वार्ड 25 से ज़िला पंचायत सदस्य के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

अरशद हिन्दुस्तानी ने बलिया ख़बर से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। हिन्दुस्तानी का दावा है कि वह आम आदमी पार्टी के समर्थित उमीदवार हैं और आप के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। वहीँ हमने इस बात की पुष्टि के लिए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार से भी बात की, उन्होंने बताया कि जिले के सभी वार्ड से हम अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

सीयर ब्लॉक वार्ड 25 से अरशद हिन्दुस्तानी हमारे उम्मीदवार हैं, फ़िलहाल हमने अबतक 17 उम्मीदवारों का चयन किया है। जल्द ही  बाकी बचे वार्ड से भी उम्मीदवारों के नामों का  एलान किया जाएगा।

अरशद हिन्दुस्तानी बताते हैं कि उनके चुनाव का मक़सद शिक्षा व्यवस्था में सुधार और इलाके का विकास है। अरशद तीन सालों से शिक्षा एक समान की अपनी मांग को लेकर देशभर में जनजागरण कर रहे हैं।  उनका कहना है कि अगर वो चुनाव जीतते हैं तो इस दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

बेल्थरा रोड के बांसपार बहोरवॉ के रहने वाले अरशद आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्राथमिकता पैसा कमाना नहीं बल्कि समाजसेवा करना है। एक समान शिक्षा के तहत जनजागरण करने को लेकर वो अबतक 7 बार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वो इसके लिए साइकिल और पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। अरशद आर्थिक से इतने कमज़ोर हैं कि चुनाव प्रचार के लिए उनके पास एक गाड़ी तक नहीं है।

वो साइकिल से ही प्रचार करने निकलते हैं। वो समाजसेवा के साथ ही कविता का भी शौक़ रखते हैं। इसके लिए वो मुंबई के ऑल इंडिया मुशायरे में हिस्सा भी ले चुके हैं। अरशद का कहना है कि वो अपनी कविताओं के ज़रिए दुनिया को भाईचारे का पैग़ाम देना चाहते हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago