बलिया- इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने पेश की मिसाल, उभांव थाने की बदली तस्वीर

बलिया डेस्क : बलिया के सबसे पुराने थानों में से एक उभांव थाना अब चमकता हुआ नज़र आ रहा है। दीवारों पर नया पेंट, फर्श पर गमले और पूरी तरह साफ़ सुधरा परिसर लोगों का ध्यान अपनी ओर ख़ींच रहा है। ये थाना जैसा अभी नज़र आ रहा है, कुछ दिनों पहले तक ये ऐसा नहीं था। पहले ये और थानों की तरह ही गंदा और बेतरतीब दिखाई देता था। सवाल उठता है कि आख़िर ऐसा क्या हुआ जिससे इस थाने की तस्वीर बदल गई?

इस सवाल का जवाब बलिया ख़बर की टीम को थाने से ही मिला। जब टीम थाने पहुंची तो उसे पता चला कि थाने को ख़ूबसूरत बनाने के पीछे यहां नए तैनात हुए थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का हाथ है। दरअसल, ज्ञानेश्वर मिश्रा पिछले महीने ही उभांव थाने में तैनात हुए हैं। वो जब यहां आए तो थाने की हलत ठीक नहीं थी। 1857 में बने इस थाने की दीवारें भी इतिहास बयान कर रही थीं। दिवारों का पेंट इतना पुराना हो चुका था कि उसका रंग भी बताना आसान नहीं था।

फर्श बेहद गंदा था और थाने की लगभग हर चीज़ बेतरतीब पड़ी हुई थी। थाने को इस हालत में देखकर ज्ञानेश्वर मिश्रा को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इसकी तस्वीर बदलने का संकल्प लिया और फिर इसके सौंदर्यीकरण में जुट गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा के आदेशानुसार दिन-रात पसीना बहाया और थाने का कायाकल्प कर दिया।

बताया जा रहा है कि  इस थाने का सुधारी करण सरकारी खज़ाने के साथ-साथ जनसहयोग भी लिया गया है। जनसहयोग के जरिये सरकारी ख़ज़ाने की बड़ी बचत हो गई।

बलिया ख़बर की टीम ज्ञानेश्वर मिश्रा के इस जज़्बे को सलाम करती है। उम्मीद करती है कि ज्ञानेश्वर मिश्रा से प्रेरित होकर और भी पुलिसकर्मी इस तरह की मिसाल पेश करेंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago