अयोध्या में तैनात बलिया के जवान की अचानक हुई मौ’त

बलिया डेस्क : गडवार के गाँव नदौली पियरही के रहने वाले सी आर पी एफ जवान की अ’योध्या में मौ’त हो गयी है. जवान का नाम हरेंद्र राम था जोकि बिहार के जमुई में तैनात थे और बटालियन 63 वी वाहिनी फैजाबाद नवीन मंडी में ड्यूटी कर रहे थे.

इस बीच शुक्रवार की दोपहर में उनकी हृदय गति अचानक से रुक गयी और उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर जैसे ही पहुंची, पूरे गाँव में मातम छा गया. घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीँ उनके निधन पर सी आर पी एफ और पुलिस के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को गार्ड आफ ऑनर दिया.

शनिवार की सुबह एम्बुलेंस से उनका श’व उनके घर पहुंचा. इसके बाद पूरे इलाके के लोगों का हुजूम उनका अंतिम दर्शन करने उमड़ आया. बताया जा रहा है कि अभी एक पखवारा पहले ही जवान एक महीने की छुट्टी ख़त्म करने वापस ड्यूटी पर लौटा था. लेकिन अब उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया और वह इस दुनिया से चले गए.

आपको बता दें कि मृत के जवान के दो बेटे हैं और दो बेटियां हैं. इसमें से एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है. वहीँ एक बेटे की शादी अभी नहीं हुई है. जवान के पार्थिव शरीर को लेकर सहायक कमांडेंट गौरव मालवीय समेत तमाम लोग आए हुए थे. इस वक़्त पूरे इलाके के लोग जवान के परिवार के साथ हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago