बलिया जिला जेल के अधीक्षक का तबादला, यूपी मिश्रा बने नये जेल अधीक्षक

बलिया। यूपी में कारागार प्रशासन एवं सुधार के लिए रविवार को 10 जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें बलिया जिला कारागार के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का नाम भी शामिल हैं उन्हें जिला कारागार रामपुर के लिए भेजा  गया है। वहीं ललितपुर के जिला कारागार से यूपी मिश्रा को जिला कारागार अधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है। बता दें कि प्रशांत मौर्य की जनपद में पहली तैनाती थी। इस दौरान उन्होंने तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बलिया में पूरा किया। उन्होंने स्वयं अपने तबादले के लिए आवेदन किया था।

इनके कार्यकाल में जिला कारागार में वर्ष 2019 में बैरकों में पानी लग गया था। इसे उन्होंने अपने सहयोगियों व जनपदीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से दूर करने का काम किया। वहीं नए जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के सामने जेल की अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही जेल के अंदर होने वाला जलभराव एक चुनौती होगी। जिसका अभी तक निदान नहीं हो पाया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को 12 जिलों के अधीक्षक का हुआ तबादला किया गया था जिनमेंरामधनी,

वरिष्ठ अधीक्षक- गोरखपुर से फतेहगढ़, राजेंद्र कुमार, अधीक्षक- गाजीपुर से कानपुर देहात, हरिओम शर्मा, अधीक्षक- मैनपुरी से गाजीपुर, अरुण प्रताप सिंह, अधीक्षक- कानपुर देहात से नोएडा, भीमसेन मुकुंद, अधीक्षक- नोएडा से मऊ, सीताराम शर्मा, अधीक्षक- उरई से मुजफ्फरनगर, अरुण कुमार सक्सेना, अधीक्षक- मुजफ्फरनगर से वाराणसी, प्रेमदास सलोनिया, अधीक्षक- रामपुर से आगरा, शशिकांत मिश्रा, अधीक्षक- आगरा से अयोध्या, बृजेश कुमार, अधीक्षक- अयोध्या से मथुरा, ओम प्रकाश कटियार, अधीक्षक- बुलंदशहर से गोरखपुर, अविनाश गौतम, अधीक्षक- मऊ से रायबरेली भेजा गया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago