बलिया- कागजों में चल रहा इब्राहिमाबाद ITI कालेज, न शिक्षक हैं ना ही छात्र !

बलिया। राजकीय ITI संस्थान इब्राहिमाबाद कागजों में संचालित हो रहा है। जहां मौके पर न तो अध्यापक मिलते हैं और न ही छात्र। करोड़ों रुपये की लागत से बने भव्य भवन, समृद्ध प्रयोगशाला शिक्षकों के अभाव में निरर्थक है। हालांकि पद खाली होने की वजह से शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। और साधन न होने पर छात्रों के ना आने का हवाला दिया जा रहा है।

यहां पर प्रदेश सरकार ने सभी व्यवस्था कीं। विभागीय अधिकारियों और यहां तैनात शिक्षकों की मनमानी के चलते ITI संस्थान बेमतलब साबित हो रहा है। यहां इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, फीटर, वेल्डर, स्टेनोग्राफर, फैशन डिजाइन की पढ़ाई की व्यवस्था है। इसके लिए 10 शिक्षकों के पद यहां के लिए स्वीकृत है। हालांकि सिर्फ वेल्डर के दो शिक्षक तैनात हैं।

यहां नामांकन को लेकर मारामारी मची रहती है, लेकिन पढ़ाई के नाम पर सब शून्य है। लोगों का कहना है कि न तो यहां कक्षाएं संचालित होती हैं, न ही प्रयोगशालाएं चलती हैं। छात्र-छात्राएं भी नहीं आते हैं। शिक्षकों के पद खाली हैं। जो तैनात हैं, वह भी नहीं आते हैं। गणित पढ़ाने के लिए अनामिका मिश्रा की तैनाती है और प्रभारी मनोज कुमार सिंह हैं। पढ़ाई क्यों नहीं होती है, यह पूछने पर दोनों व्यवस्था की बात करने लगते हैं। तत्कालीन स्टोरकीपर की मौत के बाद अभी तक स्टोर का चार्ज भी हस्तांतरित नहीं हुआ है।

आईटीआई इब्राहिमाबाद के प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अधिकांश पदों के खाली होने के कारण शिक्षकों का अभाव है। यातायात के साधन नहीं होने के कारण विद्यार्थी कम आते हैं। शिक्षकों की तैनाती के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। शिक्षकों की कमी से व्यवस्था गड़बड़ है। यह कहने में कोई परहेज नहीं है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago