बलियाः गांव में मकान बनाने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्यवाही

बलिया: अब गांव में मकान बनाने से पहले जिला पंचायत से नक्शा पास कराना अनिवार्य है। अगर आपका निर्माण नगर पंचायत की सीमा में नहीं हैं तो नक्शा स्वीकृति के लिए जिला पंचायत में अर्जी देनी होगी। अगर इसका उल्लंघन किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दे कि नक्शा स्वीकृति को लेकर जिला पंचायत की टीम एक्टिव हो गई है। शासन के निर्देशों के बाद इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। हालांकि अगर गांव के किसी व्यक्ति ने पहले से मकान बना लिया हो तो उस पर यह नए नियम लागू नहीं किए जाएंगे। लेकिन अब कोई भी व्यक्ति मकान निर्माण कर रहा है तो उसे पहले जिला पंचायत से नक्शा पास कराना होगा।नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का प्रावधान है। जिले के करीब 940 ग्राम पंचायतें जिला पंचायत के दायरे में है, जहां सरकार और निजी क्षेत्र के द्वारा आवासीय और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। सरकार के मुताबिक व्यावसायिक भवन की श्रेणी में आवास के लिए भूमि की प्लाटिंग, गोदाम, माल, पार्क, उद्यान, फार्म हाउस, हास्पिटल का निर्माण,  दुकान, रेस्टोरेंट का निर्माण, कोचिंग सेंटर निजी स्कूल का निर्माण आदि को शामिल किया गया है।

आवासीय व व्यवसायिक भवन के लिए लगेगा इतना शुल्क– इसके साथ ही आवासीय और शैक्षणिक पर 25 रुपये जबकि व्यावसायिक भवन के लिए 100 रुपये प्रतिवर्ग मीटर शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, वाउंड्री वाल के लिए एक सौ रुपये प्रतिवर्ग मीटर का शुल्क तय किया गया है। इस नए नियम से रजिस्ट्रेशन के कार्य भी आसान हो जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मकानों एवं गांव के मूल निवासी के शुद्धतया निजी आवास एवं कृषि कार्य हेतु बनाए जाने वाले 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल एवं दो मंजिल तक ऊंचे आवासीय भवनों पर लागू नहीं होगी लेकिन सुरक्षित डिजाइन और निर्माण की जिम्मेदारी मालिक की होंगी।

निर्माण करने से पूर्व जिला पंचायत, बलिया को एक लिखित सूचना देनी होगी। वहीं बलिया जिला पंचायत कार्याधिकारी शहबाज खान का कहना है कि गजट के बाद जिला पंचायत को इस आदेश को प्रभावी कराना है। नक्शा पास कराना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर उपभोक्ता पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लग सकता है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर तीन माह के कारावास का दंड भी दिया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago