Categories: बैरिया

बलिया- संत रविदास जयंती जुलूस के दौरान करतब दिखाते हुए हादसा, पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर !

बलिया डेस्क : बलिया में संत रविदास जयंती के अवसर पर एक दर्दनाक हादसा पेशा आया है।  मामला बैरिया  के भीखा छपरा गांव  का है जहाँ जुलूस के दौरान करतब करते हुए तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सुचना मिलने तक सभी को जिला अस्पताल  ले जाया गया। वहीँ  इनमें से दो लोगों को हालत सीरियस होने पर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है ।

खबर के मुताबिक बैरिया के भीखा छपरा गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा  संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहाँ शाम को गांव में जुलूस भी निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक करतब दिखाने लगे और मुंह में पेट्रोल लेकर आग पर प्रेशर से फेंक रहे थे। ऐसे में अचानक आग लग गई जिससे उसकी चपेट में आने से सिमरन (8),  शिवानी (5), प्रेम कुमार (13) सुधीर उपाध्याय (17) और संजय राम (35) झुलस गए।

वहीँ दो लोगों प्रेम कुमार और, सुधीर उपाध्याय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीँ इस मामले पर बैरिया के उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापना या जुलूस निकालने की कोई अनुमति मेरे कार्यालय से नहीं दी गई है। मामले की जांच कर आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago