सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष के बर्ताव के ख़िलाफ़ एकजुट हुए लेखपाल, इंस्पेक्टर ने आरोपों को ग़लत बताया

सिकन्दरपुर डेस्क : थानाध्यक्ष के अमर्यादित व्यवहार से क्षुब्ध होकर शनिवार को क्षेत्रीय लेखपालों नें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तलें उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपकर थानाध्यक्ष का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की हैं। साथ ही लेखपाल संघ ने पत्रक में चेताया है कि जब तक उक्त थानाध्यक्ष का स्थानांतरण तहसील क्षेत्र से बाहर नहीं हो जाता वह किसी भी थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
पत्रक मे थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहां गया हैं कि 27 फरवरी दिन शनिवार को थाना सिकन्दरपुर पर समाधान दिवस आयोजित था, जिसके क्रम में तहसील सिकन्दरपुर के लेखपाल समाधान दिवस पर उपस्थित होकर शासन द्वारा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

इसी बीच थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर विपिन कुमार सिंह ने लेखपालों से यह कहा कि आप लोग तुरंत थाने से बाहर चले जाइए, यह पंचायत करने का स्थान नहीं है और सभी लेखपालों को थाने से भगा दियें। थानाध्यक्ष द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार से क्षुब्ध होकर तत्काल सभी लेखपाल थाने से बाहर हो गए। जिसके बाद लेखपाल संघ ने यह निर्णय लिया कि जब तक थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर का स्थानांतरण तहसील सिकंदरपुर से बाहर नहीं हो जाता है तब तक तहसील सिकंदरपुर के सभी लेखपाल किसीड भी समाधान दिवस में प्रतिभाग नहीं करेंगे। वही इस बारे में थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर विपिन कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि थाना दिवस के दौरान कुछ फरियादी आपस में ही काफी हो हल्ला मचा रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था में विघ्न पड़ रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हो हल्ला से तंग आकर उन्होंने फरियादियों से कहा कि हो हल्ला मत मचाओ, यह पंचायत घर नहीं है। इसी बात को अन्यथा लेकर लेखपाल बाहर चले गए। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने पत्रक में लगाए गए इस आरोप को भी निराधार बताया जिसमें थानाध्यक्ष द्वारा लेखपालों को थाने से भगा देने की बात कही गई है। लेखपाल संघ की तरफ से ज्ञापन देने वाले वालों में मुख्य रूप से विजेन्द्र राय, विजय कुमार सिंह, ईश्वर चंद पाठक, लक्ष्मीकांत यादव, पवन कुमार पाण्डेय, शशांक मिश्र व सौरव यादव आदि लेखपाल उपस्थित रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ दिन पहले विपिन कुमार सिंह नए थानाध्यक्ष बनकर आए हैं। इसके पहले बलिया शहर कोतवाल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago