बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंदर सिंह पर बलिया पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है . बता दें की अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह के विरुद्ध बलिया जिले के बैरिया थाने में जमीनी विवाद में हमला कराने की साजिश के आरोप में सोमवार को नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है.
इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैरिया में गत 20 अक्टूबर को एक जाति के दो पक्षों में जमीन सम्बन्धी पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. जिसे लेकर भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. हालांकि विधायक ने इसे राजनैतिक साजिश करार दिया है.
उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है. एक पक्ष की तरफ से 14 व्यक्तियों व दूसरे पक्ष की तरफ से 17 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है. उन्होंने बताया कि सोनकली देवी पत्नी देवनाथ उपाध्याय की तरफ से सोमवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में विधायक सुरेंद्र सिंह, उनके भाई विद्याभूषण सिंह व उनके बेटे को भी आरोपित किया गया है. उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक के विरुद्ध साजिश रचने का आरोप है.
उन्होंने बताया कि इस मामले में विवेचना की जा रही है. वही बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस मुकदमे को फर्जी करार देते हुए आरोप लगाया कि दल के ही उनके राजनैतिक विरोधियों ने साजिश करके उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…