बलिया अमरनाथ मिश्र स्ना-तकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के अपहृत छात्रनेता व दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विशाल यादव को पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार की भोर में बैरिया बस स्टैंड से बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी विशाल यादव के अपहरण की सूचना पर सोमवर की देर शाम को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली दोकटी थाना पहुंच गई।
विशाल के परिजनों को बुलाकर बातचीत किया और उसकी बरामदगी के लिए पुलिस के दो टीम बनाया। इसके बाद मंगलवार की भोर में क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में एसएचओ बैरिया गगनराज सिंह, दोकटी के प्रभारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी पांडेय, उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह द्वारा उसे बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार विशाल का अपहरण नहीं हुआ था। वह चुनाव प्रचार में घूम रहा था, मोबाइल का स्विच आफ हो जाने के कारण वह घर सूचना नहीं दे पाया था किंतु उसकी मोटरसाइकिल रामनगर दियारे में कैसे मिली, इस पर कोई कुछ नहीं कह रहा है।
विशाल यादव ने इस प्रकरण पर समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…