बलिया- अब समय पर पंचायतों में नहीं बैठे सचिव तो होगी कार्यवाही, रोस्टर तैयार

बलिया: ग्राम पंचायत में रहकर विकास कार्यों का संपादन करने एवं गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने पंचायत सचिवों का रोस्टर तैयार कराया है। सभी पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थल पर इस रोस्टर की वॉल पेंटिंग कराई गई है, जिसमें सचिवों के बैठने का दिन व मोबाइल नंबर अंकित है। सीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन में ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी अनिवार्य रूप से अपने गांव के पंचायत भवन पर सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

अगर कोई सचिव अपने निर्धारित दिन पर अनुपस्थित रहता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सम्बंध में उन्होंने सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि वे रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन पर पंचायत सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। यदि सम्बन्धित सचिव निर्धारित दिन पर अनुपस्थित रहते हैं तो सम्बन्धित बीडीओ व एडीओ पंचायत का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago