बलिया में ज़मीन नहीं मिली तो जिला अस्पताल को ही बनाया जा सकता है मेडिकल कॉलेज!

बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद तेज हो चुकी है। माना जा रहा है कि जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। अभी जिले में कॉलेज स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने की संभावना के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी देश के बड़े वैश्विक समूह अदाणी को दी गई है।

जिला प्रशासन के सहयोग से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन ढूंढी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 20 एकड़ की जमीन चाहिए, लेकिन जमीन शहर में एक साथ नहीं मिल रही। सूत्रों की मानें तो अगर जमीन नहीं मिली तो जिला अस्पताल को ही उच्चीकृत किया जा सकता है, अगर इसे ही मेडिकल कॉलेज का स्वरुप दिया जाए तो यकीनन जनता को आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।

आवास और अध्ययन की सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। हालांकि दूसरा विकल्प जिला जेल को रिक्त होने वाली जमीन और जीजीआइसी परिसर बन सकता है। बता दें कि अदाणी समूह को बलिय- श्रावस्ती समेत प्रदेश के 16 जिलों में सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी मिली है। निर्माण में करीब सौ करोड़ रुपये खर्च होने का फौरी आंकलन किया गया है। निर्माण और संचालन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर होगा। अडानी समूह के सर्वेक्षण रिपोर्ट पर मंथन इसी सप्ताह प्रमुख सचिव स्वास्थ्य करेंगे।

अदाणी ग्रुप की पांच सदस्यीय टीम ने इसका मुआयना किया। वह डीएम सौम्या अग्रवाल से भी मिले। जिसमें डीएम ने भी टीम को सुझाव दिए। जमीन के लिए शासन को डिमांड की गई है। ओपीडी एरिया व स्टाफ का आंकड़ा भी जुटाया है। बता दें कि बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अदाणी ग्रुप की टीम के साथ उनकी बैठक हुई थी, उन्हें परियोजना के लिए कई जरूर सुझाव दिए हैं। मेरी कोशिश है कि बलिया को बढ़िया में डकल कालेज मिले। अगर सर्वे करने वाली कंपनी ही निर्माण की जिम्मेदारी संभालती लोगों को अच्छी सुविधाएं हो सकती है। उनका पुराना कार्य अच्छा रहा है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago