Categories: बलिया

बलिया- इंटर में फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

बलिया में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर एक छात्र ने जान दे दी। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जरूरी कार्रवाई में जुट गई।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ स्थित मां अम्बा कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार अजय पांडेय (18) पुत्र मनोज पांडेय निवासी ग्राम भुइली, थाना बांसडीहरोड़ बलिया इंटर का छात्र था। वह पढ़ाई के लिए शहर के बेदुआ मोहल्ले में एक किराये का कमरा लिया था। मंगलवार की दोपहर यूपी बोर्ड के इंटर का परीक्षाफल घोषित हुआ था। इंटर की परीक्षा में अजय फेल हो गया था।

परीक्षा में फेल होने से आहत अजय ने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों का फोन न उठाने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दरवाजा खोलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर अजय पांडेय का शव फंदे के सहारे झूल रहा था।

पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे। छोटी बहन दिव्याजंली पांडेय ने बताया कि उसका भाई परीक्षा परिणाम प्रतिकूल होने से दुखी था। वह अकेले रहता था। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago