Categories: बलिया

बलिया – बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

बलिया में बेकाबू ऑटो पलटने से हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर पिंडहरा ग्रामसभा के पास बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ। ऑटो बांसडीह से बलिया की तरफ जा रहा था।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पिंडहरा पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार बांसडीह कस्बा निवासी विशाल शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा पेट्रोल लेकर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा बांसडीह से बलिया की तरफ सवारी लेकर जा रहा ऑटो उसे बचाने में बेकाबू होकर पलट गया।

सवारियों से भारी ऑटो पलटने से चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से ऑटो से घायलों को बाहर निकाला गया। और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह भेजा गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल अभय नारायण तिवारी (65) निवासी निपानिया, मनियर को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं अन्य घायलों में लक्ष्मण प्रसाद (45) सुगंधा देवी (40) प्रेम कुमारी (65) निवासी जलालपुर बलिया, गीता देवी (40) खुशी कुमारी (17) निवासी मनियर को सीएचसी बांसडीह में ही इलाज किया जा रहा है। वहीं इस घटना में मनियर थाने के एक महिला कांस्टेबल भी घायल हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सभी घायलों का इलाज के बाद घर भेज दिया गया

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago