बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी देवीतर बाजार के मैदान में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। कई घर इस पेड़ की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के चलते पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के सामने आने वाले घर के लोग घर से बाहर भाग गए। विशालकाय पेड़ अचानक घरों पर गिर गया। पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है और महिलाएं यहां प्रतिदिन पूजा करने आती थी।
आज ज्यादा बारिश होने के चलते पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ मकानों को क्षति जरूर पहुंची है। इसमें दिलीप गोड, रामू गोड पुत्रगढ़ फुलदीप गोड और मंजू चौधरी पत्नी लालबाबू चौधरी आदि का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…