Categories: बलिया

बलिया में भीषण आग में 6 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक, हादसे में झुलसी युवती का इलाज जारी

बलिया में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जहां रविवार को फिर आगजनी की घटना देखने को मिली। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिल्की में आग लगी। हादसे में 6 परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक किशोरी और एक गाय भी झुलस गई। किशोरी को इलाज अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि मोहल्ला मिल्की में अचानक आग लग जाने से ढिठू राजभर पुत्र सरजू राजभर, पप्पू राजभर पुत्र मिट्ठू राजभर, कैलाश राजभर पुत्र सरजू राजभर और हृदय पुत्र ढिठू की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। पप्पू राजभर की एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई जबकि कैलाश राजभर की गाय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
आगजनी के दौरान अपने छोटे भाइयों को बचाने में पिंकी राजभर पुत्री राम कैलाश गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में चल रहा है। वहीं सूचना के लगभग आधे घंटे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाना शुरू किया। नायब तहसीलदार सिकंदरपुर चंद्रप्रकाश यादव ने मामले की जानकारी ली और आकलन के बाद रिपोर्ट भेजने की बात कही।

वहीं दूसपी घटना रेवती के मानगढ़ की है। जहां आग में भीम यादव के 2 ट्रैक्टर और 2 ट्रालियों सहित झोंपड़ी में रखा 90 हजार जल गया। ट्रैक्टर मालिक भीम यादव ने बताया कि दिन में वे खेत में भूसा तैयार करवा रहे थे। इसी बीच घर के पास खड़े दो ट्रैक्टरों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ़ शिकायत की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago