Categories: featured

बलिया के अस्पताल होंगे हाईटेक, मरीजों को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधा, 50 लाख से खरीदे जाएंगे उपकरण

बलिया को स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से विकसित करने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब 50 लाख रुपए खर्च कर मरीजों को ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

शासन के द्वारा धनराशि मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। शुरुआती तौर पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीकरण, दवा वितरण व अन्य काम ऑनलाइन करने की सुविधा शुरु की जाएगी। जिला अस्पताल के अलावा जिन 6 स्वास्थ्य केंद्रों का चयन हुआ है, उसमें सोनबरसा, रेवती दुबहड़, सीयर, सिकंदरपुर व रसड़ा सीएचसी हैं। जिनके लिए कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की खरीद होगी।

उपकरणों की खरीद होने के बाद मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को आधार कार्ड देना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर मरीज को एक नंबर प्रदान किया जाएगा जिसके आधार पर ओपीडी में उपचार होगा। जांच कराने की आवश्यकता पड़ने पर पैथोलाजी में भी रिपोर्ट आनलाइन फीड होगी। इसके बाद उसी नंबर से दवा दी जाएगी। यदि मरीज दोबारा अस्पताल में दिखाने जाएगा तो पंजीकरण काउंटर पर वही पुराना नंबर बताना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर भूलने की स्थिति में आधार नंबर से विवरण उपलब्ध हो जाएगा।

एनआरएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर आरवी यादव का कहना है कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े शहरों की तरह हाईटेक बनाने की कवायद जारी है। अस्पतालों के कंप्यूटराइज्ड होने से कर्मचारी, डाक्टर, मरीज व उनके स्वजनों को भी काफी सहूलियत होगी। इसके लिए उपकरणों की खरीद शीघ्र होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago