Categories: Uncategorized

बलियाः दुष्कर्मपीड़िता के गर्भपात मामले में अस्पताल संचालक और डॉक्टर गिरफ्तार

बलिया के बैरिया में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले अस्पताल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अस्पताल की महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। व एक अन्य चिकित्सक की तलाश जारी है।

बता दें कि सुरेमनपुर दियराचल के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ काफी दिनों तक एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती हो जाने पर युवक की मां जबरन बैरिया के सुमन चिकित्सालय में ले जाकर डरा धमका कर सीजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से गर्भपात करा दिया।

गर्भपात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। मामले की शिकायत पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर रेवती पुलिस ने आरोपी छोटेलाल बिंद पुत्र स्व. श्रीभगवान बिंद और छोटेलाल की मां कांता देवी निवासी गोपाल नगर को गिरफ्तार कर लिया।

युवती का गर्भपात करने वाले सुमन अस्पताल को सील कर दिया गया। मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल के संचालक अमरनाथ पासवान, कथित महिला चिकित्सक डॉक्टर सुमन को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में कार्यरत बिहार निवासी डॉक्टर मनीष फरार बताए जा रहे हैं। एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बिहार गई है।

गौरतलब है कि बैरिया क्षेत्र के चैरिया, रानीगंज, टोला शिवन राम, लालगंज सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध रुप से नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। जहां इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत से ही ये संचालित हो रहे हैं। इसे उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा चुका है। अगर स्वास्थ्य विभाग ऐसे फर्जी चिकित्सालयों या नर्सिंग होम पर कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाता है तो वह अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago