बलिया जिला अस्पताल में लगाई गई तीन ऑक्सीजन कंसटेटर मशीन

बलिया। बलिया में अब ऑक्सीजन की कमी से जान गंवा रहे मरीजों को राहत की एक उम्मीद मिली है। शासन से रविवार की देर रात तीन ऑक्सीजन कंसेट्रेटर मशीनें यहां पहुंच गईं। जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को सोमवार से इसका लाभ मिलना भी शुरु हो गया।

ऑक्सीजन की कमी के चलते जिले में मौत तथा परेशानहाल मरीजों की खबर मीडिया में आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन भी इसे लेकर हरकत में आया। इसी बीच, ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। हालांकि जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए ऐसी कई और मशीनों की आवश्यकता है।

कोरोना महामारी के बीच लोगों में बढ़ रही सांस की समस्या से उपजा ऑक्सीजन का संकट अबतक कई लोगों की जान ले चुका है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से एक के बाद एक लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में रविवार की देर रात तीन ऑक्सीजन कंसटेटर मशीन जिला अस्पताल को मिल गई।

मशीन के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सक व नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ मिथलेश सिंह ने बताया कि यह मशीन स्वयं में ऑक्सीजन बनाने में सक्षम है।

हालांकि बिजली से संचालित इस मशीन का लाभ एक बार में केवल एक मरीज को ही मिल सकता है। फिलहाल मिली तीन मशीनों को मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड व बच्चा वार्ड में लगाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago