बलिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अंधी गति से दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड को चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट पर हुई। यहां रहने वाला विजय शंकर यादव (50) की पोस्टिंग दुबहड़ थाने पर थी। एक साथी के साथ विजय शंकर ड्यूटी कर रहे थे। तभी सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद एसओ अतुल मिश्र ने घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विजय शंकर के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटा और एक बेटी है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…