Categories: बलिया

बलिया- बिन वेतन बेरंग रहेगी शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की होली

बलिया में मानदेय नहीं मिलने की वजह से शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को होली फीकी रहने वाली है। जो 2 महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से अब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिनका कहना है कि होली आने में सिर्फ दो दिन ही बाकी हैं लेकिन जनवरी और फरवरी का मानदेय अब तक नहीं मिला है। जिससे त्योहार के बीच आर्थिक परेशानी हो रही है।

बता दें जिले के लगभग 2800 शिक्षा मित्रों और 500 अनुदेशकों की होली बेरंग होनी वाली है। क्योंकि उन्हें पिछले 2 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समय पर मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा मित्र और अनुदेशक काफी परेशान हैं। वह त्योहार से पहले मानदेय भुगतान की मांग कर रहे हैं।

उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जिले के प्राथमिक स्कूलों में काम करने वाले शिक्षा मित्रों को 10 हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को हर महीने 7000 मानदेय मिलता है। कभी भी त्योहार के पहले मानदेय नहीं दिया जाता है। दो दिन बाद होली है, लेकिन अब तक जनवरी-फरवरी का मानदेय नहीं मिला है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago