Categories: बलिया

बलियाः विद्युत उपकेंद्र के फीडर से टूटकर छत पर गिरा हाईवोल्टेज तार, घर में फैला करंट

बलिया के भरौली बसन्तपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर का 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से हादसा हो गया। हाईवोल्टेज तार मुन्ना राम के छत पर टूट कर गिर गया। इससे पूरे घर में करंट फैल गया। करंट फैलने से घर में रखे कपड़े और रजाई जल गए।

राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को घरवालों ने तार जोड़ने से मना कर दिया। घरवालों का कहना है कि तार को छत के उपर से हटा दिया जाए। इधर तार टूटने से भरौली फीडर के अनेक गांवों बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि मुन्ना राम ने तार के नीचे जमीन खरीद कर घर बना लिया है। यहां तक कि पोल भी दीवार के बीच में आ गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago