Categories: बलिया

बलिया में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक का इलाज जारी

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी अक्षय खरवार उर्फ सोनू (28) पुत्र मार्कण्डेय खरवार अपने दो दोस्तों विपिन खरवार (42) पुत्र शंभू खरवार व सुनील खरवार (30) पुत्र गुलाब चंद्र उर्फ कुदन खरवार के साथ शनिवार को रतसर निवासी अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात को भोजन करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
जो अपने गांव से करीब दो किमी दूर थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जांच के बाद चिकित्सकों ने अक्षय उर्फ सोनू और विपिन को मृत घोषित कर दिया। सुनील का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है की सोनू परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। रविवार की सुबह थाने पहुंच कर पीड़ित परिवारों ने तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago