इब्राहिमपट्टी में कैंसर अस्पताल के काम में आई तेजी, ब्लॉक प्रमुख की ओर से लगाई गई हाई मास्ट लाइट

बेलथरा रोड। बलिया जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर इब्राहिमपट्टी में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर कैंसर अस्पताल खुलने जा रहा है। अस्पताल का संचालन एक नवंबर से शुरु करने की तैयारी है। ऐसे में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इब्राहिमपट्टी में निर्मित 150 बेड वाले अस्पताल को अब जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाएगा।

अस्पताल को आधुनिक करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में इब्राहिमपट्टी हॉस्पिटल में में क्षेत्र पंचायत की तरफ से सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने हाई मास्ट लाइट लगवाई है। इसके साथ ही अस्पताल के रंग रोगन का काम चल रहा है। अस्पताल को पूरी तरह से आधुनिक बनाने पर काम चल रहा है। मरीजों के उपचार के लिए अलग अलग मशीनें लाई जाएंगी। जल्द ही अस्पताल का उद्घाटन होगा।

बता दें कि अस्पताल को हाईटेक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए जयप्रभा ट्रस्ट और मऊ के चिकित्सक संजय सिंह के एनजीओ के बीच समझौता हुआ है। उन्होंने 30 सालों के लिए अस्पताल को लीज पर संचालन के लिए लिया है। पहले चरण में 40 बेड का कैंसर हॉस्पिटल बनेगा।

शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मौत कैंसर के कारण हुई थी। ऐसे में अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां आयुष्मान योजना के तहत भी लाभार्थियों के उपचार की व्यवस्था होगी।

अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया इब्राहिमपट्टी में अस्पताल के संचालन को लेकर प्रशासन की तैयारी जारी है। अस्पताल के संचालन से आसपास के जिले व बिहार के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

बता दें कि बता दें कि सांसद नीरज शंखर व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू को के प्रयास से अस्पताल का कायाकल्प हो रहा है। इब्राहिमपट्टी में अस्पताल के संचालन को लेकर प्रशासन की तैयारी जारी है। अस्पताल के संचालन से आसपास के जिले व बिहार के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago