बलिया में अनशन पर बैठे छात्रनेताओं की सेहत बिगड़ी, मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्र नेताओं का आमरण अनशन का दूसरा दिन भी जारी रहा। बीते दो दिन से अनशन कर रहे छात्र नेताओं के हौंसले तो मजबूत हैं लेकिन अब उनकी सेहत कमजोर हो रही है। अनशन पर बैठे छात्रनेता आदित्य प्रताप, सूरज गुप्ता व सिंटू यादव की सेहत बिगड़ रही है। छात्रनेता लगातार अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का रूख अख्तियार करते हुए आमरण अनशन शुरु कर दिया है। आज आमरण अनशन स्थल पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पहुंचे।उन्होंने छात्र नेताओं का समर्थन किया और मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उधर छात्र नेता अपने आंदोलन को धार देने की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिन पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को छात्र नेताओं के समर्थन में पूर्ण बंदी की जाएगी। वहीं मांगों को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नु ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी उसे महंगा पड़ सकता है, हमारा संघर्ष दिन प्रतिदिन और बड़ा होता जाएगा।

सभी आम जनमानस के समर्थन से आने वाले 10 सितंबर को छात्र कर्फ्यू लगाई जाएगी। पूरे जनपद में व्यापारियों ,अधिवक्ताओं, मजदूरों व छात्रों के समर्थन से पूर्ण बंदी की जाएगी। साथ ही पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडे दीपक व पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने भी एक स्वर में छात्र कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए रणनीतिक चर्चा की और अपना अहम योगदान देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, पूर्व महामंत्रीआशुतोष ओझा, छात्र नेता अविनाश सिंह ,छात्र नेता यशजीत सिंह ,छात्र नेता प्रभात मौर्य, छात्र नेता दीपक पासवान ,मंटू साहनी ,दिग्विजय पासवान ,अनुराग पटेल व सैकड़ो नौजवान उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago