बलिया में सीबी नेट मशीन, अब टीबी मरीजों का होगा बेहतर इलाज

बलिया।- सरकार की ओर से टीबी बीमारी की जांच के लिए सीबी नेट मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे सामान्य प्रकार की टीबी, एमडीआर टीबी, टीबी व एचआईवी के साथ अन्य प्रकार की जांच आसानी से की जा सकती है। इस मशीन के आने से मरीजों की तुरंत जांच कर दवा शुरू की जा सकती है। सीबी नेट मशीन से टीबी के मरीजों की बलगम जांच रिपोर्ट अब महज दो घंटे में ही मिल जायेगी। मरीज को चल रही दवा कारगर है कि नहीं इसकी भी जानकारी मशीन से तत्काल प्राप्त किया जा सकेगा।

जिसके बाद सेकंड लाइन उपचार शुरू करने में आसानी होगी। मोबाइल सीबी नेट मशीन का एसीएमओ डा. केडी प्रसाद ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित टीबी क्लीनिक से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

मोबाइल सीबी नेट मशीन (कार्टिज बेस न्यूक्लिक एसिड ए प्लीफायर टेस्ट) का उद्घाटन एसीएमओ डा. ने हरी झंडी दिखा कर सोमवार को जिला अस्पताल से रवाना किया। जिसमें बलगम जांच की अत्याधुनिक सुविधा है।

बलगम में टीबी के कीटाणु हैं कि नहीं इसकी रिपोर्ट महज दो घंटे में ही प्राप्त हो जायेगी। मोबाइल सीबी नेट जांच मशीन से सोमवार को सिकंदरपुर, मंगलवार को सीयर, बुधवार को बांसडीह, गुरूवार को सोनबरसा तथा शुक्रवार को रसड़ा सरकारी अस्पतालों पर तैनात की जायेगी। जानकारी मिलने पर मोबाइल जांच मशीन मरीजों के घर तक पहुंच उनकी जांच करेगी।

इसके पहले सीबी नेट जांच मशीन की सुुविधा केवल जिला अस्पताल स्थित टीबी क्लीनिक में ही थी। जिससे दूर दराज से आये मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इससे पूरे जिले के मरीजों को तत्काल ही जांच सुविधा व रिपोर्ट उपलब्ध हो जायेगा। मोबाइल वैन में सीबी नेट एलटी प्रेमशंकर व सहायक देवेंद्र कुमार पाण्डेय उपलब्ध रहेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago