Categories: बलिया

बलियाः तीन माह से विद्यालय नहीं पहुंचे हेडमास्टर, बीएसए ने वेतन रोका

बलियाः बिना किसी सूचना के तीन महीने स्कूल से गायब रहने वाले हेडमास्टर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने कड़ी कार्यवाही की है। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है और खंड शिक्षा अधिकारी को प्रकरण की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

मामला शिक्षा क्षेत्र रेवती से जुड़ा है। जहां प्राथमिक विद्यालय बलबीर नैना के प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी की लापरवाही सामने आई। प्रधानाध्यापक लगातार तीन महीने से विद्यालय ही नहीं आए। उनके विद्यालय से गायब रहने के चलते कोई काम ठीक से नहीं हो पा रहे थे।

इस संबंध में प्रधानाध्यापक को 24 दिसंबर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन प्रधानाध्यापक ने कोई जवाब देने उचित नहीं समझा। न ही वह विद्यालय आए। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर बीएसए ने कार्यवाही की और प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।

साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को निर्देशित किया है कि राकेश तिवारी की अनुपस्थिति के सम्बंध में विधिवत जांच करते हुए एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराएं। बीएसए ने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि अनुपस्थित दिवस में प्रधानध्यापक द्वारा विद्यालय के वित्तीय खातों का संचालन किया गया है अथवा नहीं। मामले को लेकर बीएसए शिवनारायण सिंह का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर प्रधानध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। विस्तृत जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago