Categories: बलिया

बलियाः सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापिका की मौत

बलिया। सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले कल एक सहायक शिक्षिका की मौत हुई थी। एक दिन में दो शिक्षिकाओं की मौत से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर है।

बता दें कि प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मौर्या उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला बहोरवा रोड की निवासी थीं। वे सीयर के प्राथमिक विद्यालय चकिया में तैनात थी। उनके पति रमानंद वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हैं। पिछले दिनों प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मौर्या सड़क हादसे में घायल हो गई थीं।

उनका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। पहले शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्रावि बहोरवा की सहायक अध्यापिका सुनीता यादव की मौत की सूचना गुरूवार के दिन आई थी। घटना के बाद दोनों ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

21 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago