बलिया के गड़वार क्षेत्र के थुम्भा उत्तर गांव में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। इससे आठ बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
किसान वीरबहादुर वर्मा, रामजीत सिंह, कमली, बूटन, प्रशान्त, जितेंद्र आदि किसानों की गेहूं की फसल इस अगलगी की घटना में जलकर खाक हो गई।
फार्म में मौजूद हजारों मुर्गियां आग से झुलस गई। बताया जा रहा है कि किसानों और दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जितेंद्र सिंह के लेयर फॉर्म को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि कई बार जर्जर तार होने की बाबत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को बताया गया, लेकिन तार दुरुस्त न होने के कारण आज किसानों पर गाज गिर गई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…