Categories: बलिया

बलिया- मातम में बदली खुशियां, होली पर घर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत

बलिया में होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं जहां लखनऊ से बाइक से घर वापस लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कमल चौहान (30) पुत्र रामवृक्ष चौहान और डब्लू चौहान (23) पुत्र छठ्ठू चौहान लखनऊ में रहकर स्टील फर्नीचर का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर जाने के लिए सोमवार को दोनों युवक बाइक से निकले। लेकिन सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

हादसे में दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल गए। राहगीरों ने पुलिस पीआरवी को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों के पास से मिले आधारकार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

वहीं मृत युवकों के परिजन और गांव के कुछ लोग सुल्तानपुर के लिए निकले।इधर, मृतक युवक कमल चौहान की पत्नी चिंता का रो-रो कर बुरा हाल है। डब्लू चौहान की पत्नी पूजा खबर सुनने के बाद बार-बार बेहोश हो रही है। डब्लू चौहान का एक वर्षीय पुत्र प्रिन्स इस सबसे अंजान है। इस दर्दनाक हादसे से इन परिवारों के साथ पूरे गांव मे मातम छा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago