Categories: बलिया

बलियाः ताड़ीबड़ागांव हत्याकांड मामले में मृतिका की सौतेली बहन गिरफ्तार

बलिया के नगरा इलाके के ताड़ोबड़ागांव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतिका की सौतेली बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतिका की सौतेली बहन और आरोपी सोनम ने ही नौशाद के साथ मिलकर युवती की हत्या की योजना बनाई थी।

बता दें कि 14 अक्टूबर की शाम 13 वर्षीय मृतिका घर से मेला देखने के लिए निकली। इसके अगले दिन 15 अक्टूबर को वह सिकरहटा गांव के पास खून से लथपथ हाल में पड़ी मिली। सड़क पर निकली महिलाओं की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पांच दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में मृतिका के हाथ की नस काटने की बात स्वीकार की। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल था।पुलिस लगातार जांच कर रही थी। तभी जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस को पता चला कि मृतिका की बड़ी व सौतेली बहन सोनम ने ही नौशाद के साथ मिलकर कुमकुम की हत्या की साजिश रचाई थी। जिसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago