Categories: बलिया

बलिया- हाफ मैराथन की तैयारी पूरी, बेल्जियम का धावक भी लेगा हिस्सा

बलिया। मंगलवार यानी 19 अप्रैल को बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के उपलक्ष्य में हाफ मैराथन का आयोजन होने वाला है। जो पचखोरा से वीर लोरिक स्टेडियम तक होगा। 21 किमी की इस दौड़ में देश के विभिन्न स्थानों से लगभग 500 धावक भाग लेंगे। जिनमे एक धावक यूरोपीय देश बेल्जियम का भी है। जिसने अपना पंजीयन कराया हैं।

हाफ मैराथन समिति की ओर से दिन भर तैयारी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहेंगे। हाफ मैराथन समिति के संरक्षक राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू भी कार्यक्रम की तैयारी में समिति को सहयोग दे रहे हैं।

प्रथम पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये है। इसके अलावा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से शुरू होगी। हर साल यह कार्यक्रम 17 अप्रैल को आयोजित होता था, लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस साल यह चतुर्थ मैराथन कार्यक्रम है। सभी पंजीकृत धावकों को रात्रि प्रवास भी स्टेडियम में कराया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए जिले के लोगों में भी काफी उत्सुकता है।

पुरस्कार वितरण बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित होगा। लोक गायक गोपाल राय लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन समिति के महासचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी एक माह पहले से चल रही थी। देश के विभिन्न स्थानों के धावक उत्साह से इसमें प्रतिभाग करेंगे। इस बार यूरोपीय देश बेल्जियम का धावक भी मैराथन में भाग ले रब है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago