Categories: बलिया

बलिया- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: बैनामे में देरी पर DM ने जताई नाराजगी

बलिया- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जमीन की समस्या के बीच बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने बैरिया क्षेत्र के कानूनगो-लेखपालों के साथ ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए हो रही रजिस्ट्री की समीक्षा की। लेखपाल से उनके क्षेत्र में होने वाले बैनामे की जानकारी ली। और अपेक्षाकृत बैनामा कम होने पर नाराजगी जाहिर की। बता दें बैनामे को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि अब बैनामा में हो रही देरी के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। प्रगति में तेजी नहीं आयी तो जिम्मेदार सीधे सस्पेंड होंगे। लेखपाल-कानूनगो को जो दैनिक लक्ष्य मिला है। उस हिसाब से रजिस्ट्री कराएं। इस बात का भी विशेष ख्याल रहे कि जिनका बैनामा हो जाता है। उनका तत्काल भुगतान भी हो जाए। ताकि जमीन मालिक को भी परेशानी ना हो।

साथ ही कहा कि किसानों की भ्रांतियों को दूर करें। जरूरत पड़े तो मेरे साथ भी बैठक कराएं, जिससे उनको विस्तृत और स्पष्ट जानकारी देकर तत्काल बैनामा का कार्य सुनिश्चित कराया जा सके। खतौनी सुधार की जहां आवश्यकता है, उसे भी तत्काल व्यक्तिगत रुचि लेकर करा लें । उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बैनामा की रिपोर्ट मुझे दें। प्रतिदिन शाम को गूगल मीट के माध्यम से इसकी समीक्षा होगी।

भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी-सदर तहसील क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान भुगतान में अनावश्यक देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। तहसीलदार और लेखपाल-कानूनगो को सख्त चेतावनी दी कि 2 दिन के अंदर बैनामा कर चुके काश्तकारों का भुगतान नहीं हुआ तो गम्भीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। बैठक में सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, एसडीएम सदर प्रशांत नायक, एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र व संबंधित लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago