बलिया। पेपर लीक कांड के बाद बोर्ड एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन बेहद ही गंभीरता से किया जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने साफ कर दिया कि परीक्षा के लिए ऐसे विद्यालय केंद्र कत्तई न बनाएं जाएं, जिनकी ख्याति खराब हो। मानक का ध्यान अवश्य रखा जाए। बता दें कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बोर्ड परीक्षा से संबंधित जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वही विद्यालय केंद्र बनें, जो मानक को पूरा करते हों और वहां मूलभूत सुविधाएं हों। बैठक में अतुल तिवारी ने अब तक प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने तहसीलवार एसडीएम से भी उनके क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की जानकारी ली। जो केंद्र मानक के अनुरूप नहीं है, उनके बारे में जानकारी दी।
साथ ही जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को निर्देश दिया कि एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार जरूरी कार्रवाई तत्काल कर लें। बैठक में एएसपी दुर्गाशंकर मिश्र, समस्त एसडीएम, जीआईसी प्रधानाचार्य राकेश कुमार, एबीएसए अखिलेश झा आदि मौजूद थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…