Categories: featured

बलिया- पेट्रोल पम्प मैनेजर ने ही रची 8 लाख लूट की साज़िश, एसपी ने किया ख़ुलासा

बाँसडीह। बाँसडीहथाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपियों से लूट के 6 लाख 50 हजार रुपए और असलहे भी जब्त किए हैं। घटना की तफ्तीश में मुख्य साजिशकर्ता पेट्रोल पंप मैनेजर ही निकला।

बता दे कि बीती 23 जुलाई को पेट्रोल पंप मालिक शंभू प्रसाद गुप्ता के मैनेजर संजय कुमार गोंड के द्वारा बैंक में पैसा जमा करने जाते समय कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। शंभू प्रसाद का पेट्रोल पंप बलिया मार्ग पर पिंडहरा के गांधी आश्रम के पास है। घटना वाली रात पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड़ दो दिन का कुल जमा कैश 8 लाख 88 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा करने बांसडीह जा रहे थे। संजय के अनुसार वह बाइक पर थे और पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर ही आगे बढ़े थे कि अपाचे बाइक सवाल दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजय गोंड घायल हो गए थे।

घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्र0नि0 बांसडीह एवं SOG टीम को जांच के लिए निर्देश दिए। इसके बाद टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में प्र0नि0 बांसडीह के प्रयासों के बाद आखिरकार घटना का खुलासा हुआ। जिसमें सामने आया कि शंभू प्रसाद गुप्ता का मैनेजर ही घटना की साजिशकर्ती है। मैनेजर संजय गोंड़ द्वारा अपने साथी लालकेश्वर यादव, पिन्टू मिश्रा, सोनू गोंड़, धनजी बिन्द, अवधेश यादव के साथ योजना बद्ध तरीके से पैसा जमा करने जाते समय अपने साथियों को पैसे दिए फिर घायल होने और लूट की घटना की झूठा नाटक किया।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और आरोपियों से 6 लाख 50 हजरा रुपए- असलहे बरामद किए। गिरफ्तार किए गए पांच अभियुक्तों में संजय कुमार, लालकेश्वर यादव, पिन्टू मिश्रा, अवधेश यादव और धनजी बिन्द शामिल है। अभियुक्त मैनेजर संजय गोंड़ ने बताया कि वह एसार पेट्रोल पम्प पर पिछेल 4-5 वर्षों से काम कर रहा था, उसने कुछ लोगो से कर्ज ले लिया था जिसे चुकता करने व मकान का कार्य कराने हेतु उसकी नियत खराब हो गयी तथा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से इस झूठी घटना को अंजाम दिया। वहीं इस पूरी घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की जमकर तारीफ की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago