Categories: बलिया

बलिया-भगवान भरोसे सोनबरसा अस्पताल, औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर

कहने को तो सीएचएसी सोनबरसा क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। लेकिन यहां के हालत बद से बदतर हैं। यहां तैनात अधीक्षक डॉक्टर अशीष श्रीवास्तव लंबे समय से छुट्टी पर हैं। अस्पताल के मरीजों को तो कई दिनों से उनके दर्शन तक नहीं हुए। यहां तैनात अन्य चिकित्सक भी कोई न कोई बहाना बनाकर छुट्टी पर रहते हैं। जिससे पूरे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

एसडीएम आरके मिश्र ने बुधवार को सीएचसी सोनबरसा का औचक निरीक्षण किया तो अस्पताल में भारी अनिमितता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक डॉ. पीपी सिंह, डॉ एसएस रावत व महिला चिकित्सक डॉ सुवर्णा सिंह अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने रजिस्टर को सीन करते हुए कार्रवाई के लिए सम्बंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दिया।

इस मामले को लेकर सीएमओ डॉक्टर नीरज पांडे ने बताया कि डॉक्टर एसएस रावत और डॉक्टर सुमन मिश्र बगैर किसी सूचना के गायब थे। जिसके बाद उनके वेतन रोकने की कार्यवाही की गई। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ की इस कार्यवाही के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि सीएचसी सोनबरसा में पिछले तीन दिनों से मुरलीछपरा स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक आकर मरीजों को देख रहे हैं। सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सकों की अनदेखी के चलते मरीजों का ठीक से इलाज तक नहीं हो पा रहा।
यूं तो अस्पताल में आधा दर्जन से ज्यादा चिकित्सकों की तैनाती है। यहां बड़ी तादाद में स्वास्थ्यकर्मी हैं। लेकिन अस्पताल का कोई भी स्टाफ समय पर नहीं आता। वार्ड ब्वाय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी मनमर्जी करते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago