बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का ट्रेन से कटा शव मिलने का मामला सामने आया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है रविवार की मध्य रात्रि बेल्थरारोड- वाराणसी रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला। मलेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती रेलवे ट्रैक पर पेट के बल गिरी पाई गई जबकि उसका सिर ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया था।
मौके पर उसकी पहचान नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि युवती किसी कारणवश ट्रेन से कट कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी है और मामले की जांच में जुटी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…