बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका ने दर्दनाक कदम उठा लिया। जहां एक गांव की लड़की ने प्रेमी के सामने ही अपना गला काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का पान्डेयपुर स्थित मन्दिर के पीछे रास्ते पर अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो हुआ। इस दौरान युवती ने अपना गला काट लिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों ने युवती को पीएचसी नगरा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर किया गया, लेकिन वहां से भी डॉक्टर्स ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लड़की का इलाज चल रहा है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…