बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा होने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा कोटवां नारायणपुर गांव के सामने नेशनल हाइवे 31 पर हुआ। जहां ट्रैक्टर की धक्के से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नरहीं थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव निवासिनी 75 वर्षीय सलमा पत्नी रबानी कोटवाां बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच नारायणपुर गांव के सामने एनएच 31 पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने जोदार धक्का मार दिया।जिसकी वजह से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गये। बताया जाता है कि परिजनों ने शव को घर ले जाकर सुपुर्दे खाक भी कर दिया । इस संबंध में जब कोरंटाडीह पुलिस चौकी से सम्पर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…